Oplus_131072
उत्तराखंड की राजनीति में राष्ट्रवादी नव निर्माण दल ने बड़ा संगठनात्मक दांव खेलते हुए युवा नेता सौरभ वत्स को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। देहरादून के उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पार्टी नेतृत्व ने सौरभ वत्स को 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन विस्तार और जनसंपर्क मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सौरभ वत्स ने कहा कि पार्टी युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों और कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने विश्वास जताया कि सौरभ वत्स के नेतृत्व में उत्तराखंड में संगठन तेजी से मजबूत होगा और 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी एक प्रभावी राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी। पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं को लेकर जमीनी स्तर पर संघर्ष करने का संकल्प भी दोहराया।
*बाइट- सौरभ वत्स, प्रदेश अध्यक्ष,राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल*
*बाइट- अभिजीत त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रवाद नवनिर्माण दल*
