नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस ने एक इको एंबुलेंस से 90 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। बरामद गांजे की कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह श्रीकोट में एंबुलेंस का संचालन करता है। वह एक अन्य व्यक्ति के साथ रुद्रप्रयाग क्षेत्र से गांजा खरीदकर श्रीनगर ला रहा था। यहां इसे अधिक कीमत पर बेचने की योजना थी। पुलिस अब गांजे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।