विधायक रायपुर उमेश शर्मा काउ ने मांगी माफी…………….
देहरादून
शिक्षा निदेशक के साथ हुई मारपीट के मामले में आज रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ ने भाजपा महानगर कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर सार्वजनिक रूप से पूरे घटनाक्रम की माफी मांगी है। रायपुर विधायक का कहना है कि जो भी हुआ वह उसके लिए शर्मिंदा है ऐसा नहीं होना चाहिए था और वह शिक्षा निदेशक से झगड़ा करने नहीं गए थे बल्कि अपने क्षेत्र के बच्चों के हित के लिए स्कूल जो कि बंद होने के कगार पर है वह स्कूल बंद ना हो इसके लिए गए थे। लेकिन अचानक हालात ऐसे हो गए जिसके चलते यह पूरा प्रकरण हुआ बहरहाल वह इस प्रकरण को और ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने माफी मांगी है
