देहरादून
बीकेटीसी अध्यक्ष ने चारधाम यात्रा को लेकर दिया बयान
बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आगामी यात्रा तैयारियों की जानकारी साझा की है। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा का शुभारंभ होगा।
हेमंत द्विवेदी ने कहा कि यात्रा की सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। बोर्ड बैठक में गैर सनातनियों का प्रवेश निषेध करने का प्रस्ताव पास किया गया है, जिसका पालन कराया जाएगा। साथ ही धाम परिसर में मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा, सभी के लिए नियम समान होंगे। हम यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील है।
