कर्मचारियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए बजट की प्रत्याशा में ही भुगतान करने के निर्देश दिए जाते रहे हैं. अब उत्तराखंड ने भी इसी मॉडल को अपनाते हुए अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देने का प्रयास किया है.
राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स ने जताई खुशी: वित्त विभाग के इस आदेश को प्रशासनिक स्तर पर भी अहम माना जा रहा है. इससे न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि शासन के प्रति विश्वास भी मजबूत होगा.
साथ ही विभागीय कामकाज पर भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है, क्योंकि समय पर वेतन मिलने से कर्मचारियों की कार्यक्षमता पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है. वित्त विभाग के किसी आदेश पर राज्य कर्मचारी और पेंशनर्स ने भी खुशी जाहिर की है.
