Oplus_131072
देहरादून: राजधानी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी मर्डर केस के बाद से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप अभी जारी है. पुलिस ‘ऑपरेशन प्रहार’ चला रही है तो वहीं बुधवार रात बड़े पैमाने पर ट्रांसफर भी हुए हैं. देहरादून में एक साथ 30 बड़े और छोटे पुलिस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है।
क्या रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड के बाद जागेगी पुलिस: दरअसल 30 मार्च को रोड रेज फायरिंग के दौरान राजपुर थाना क्षेत्र के मसूरी रोड स्थित मालसी में मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से मौत हो गई थी. इस हत्याकांड के बाद देहरादून पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश फैल गया. देहरादून में अपराध की घटनाएं तो लगातार हो ही रही थीं, लेकिन जब एक निर्दोष रिटायर्ड फौजी अफसर की हत्या हुई तो पुलिस महकमा सबके निशाने पर आ गया. तब से लगातार पुलिस महकमें में बैठकें हो रही हैं और अपराधियों पर लगाम लगाने को रणनीतियां बन रही हैं. इस दौरान ‘ऑपरेशन प्रहार’ भी लॉन्च किया गया है. इन सबके बीच बुधवार रात एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने एक झटके में 30 पुलिस वालों के तबादले कर दिए।

एक ही रात में 30 पुलिस वालों का ट्रांसफर: चौकी आईटी पार्क थाना राजपुर से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस अर्जुन गुसाईं को तबादला करके चौकी बाजार विकासनगर थाने भेजा गया है. कुंदन राम जो प्रेमनगर के थानाध्यक्ष थे, उन्हें प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया है. संजीत कुमार जो थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी थे, उनको रायपुर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन लोगों को मिली नई तैनाती: इसी तरह पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक नागरिक पुलिस मनोज नौटियाल को अब नेहरू कॉलोनी का थानाध्यक्ष बनाकर भेजा गया है. ऋषिकेश थाने में तैनात उप निरीक्षक नागरिक पुलिस प्रवीन सैनी को राजपुर थाने की कुठालगेट चौकी का प्रभारी बनाया गया है. पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक नागरिक पुलिस पंकज कुमार को सहसपुर थाने की धर्मावाला चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
नगर कोतवाली उप निरीक्षक का ट्रांसफर: नगर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक जगदंबा प्रसाद को थाना रायवाला ट्रांसफर किया गया है. कोतवाली नगर में ही तैनात महिला उप निरीक्षक नीमा को एसआईएस शाखा भेजा गया है. पटेलनगर में तैनात उप निरीक्षक बलदीप सिंह को रानीपोखरी थाने में नई पोस्टिंग मिली है. इसी तरह पटेलनगर में तैनात उप निरीक्षक कैलाश चंद्र को थाना रायपुर ट्रांसफर किया गया है. पटेल नगर में तैनात उप निरीक्षक महावीर सिंह सजवाण को थाना राजपुर ट्रांसफर किया गया है।
राजपुर में भी बदलाव: क्लेमेनटाउन में तैनात उप निरीक्षक गिरीश चंद्र बडोनी का तबादला विकासनगर थाने में हुआ है. राजपुर में तैनात उप निरीक्षक बलवीर सिंह रावत का ट्रांसफर पटेलनगर थाने में हुआ है. प्रेमनगर थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक मालिनी का तबादला कालसी थाने में हुआ है. ऋषिकेश में तैनात उप निरीक्षक राजकुमार का ट्रांसफर प्रेमनगर थाने में हुआ है।
रायवाला में तैनात उप निरीक्षक कुशाल सिंह रावत को थाना कोतवाली नगर में नई पोस्टिंग मिली है. रानीपोखरी में तैनात उप निरीक्षक विक्रम सिंह नेगी को थाना पटेलनगर में तैनात किया गया है. विकासनगर में ड्यूटी दे रहे उप निरीक्षक नौशाद अंसारी अब थाना रायवाला में सेवा देंगे. कालसी में तैनात महिला उप निरीक्षक हेमा बिष्ट का तबादला थाना प्रेमनगर में हुआ है।
पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक मनोज रावत अब ऋषिकेश थाने में ड्यूटी देंगे. पुलिस लाइन में ही तैनात रहे उप निरीक्षक जगमोहन सिंह ऋषिकेश थाने में भेजे गए हैं. पुलिस लाइन में अब ड्यूटी दे रहे उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता प्रभारी एएनटीएफ बनाए गए हैं. एएनटीएफ में तैनात रहीं महिला उप निरीक्षक प्रेरणा चौधरी को थाना रायपुर ट्रांसफर किया गया।
एसआईएस शाखा में तैनात उप निरीक्षक बलदेव सिंह को थाना कोतवाली पटेलनगर भेजा गया है. एसआईएस शाखा में ही तैनात महिला उप निरीक्षक भागीरथी को थाना कोतवाली नगर ट्रांसफर किया गया है. चौकी प्रभारी धर्मावाला थाना सहसपुर में अब तक सेवा दे रहे उप निरीक्षक नागरिक पुलिस विवेक राठी अब चौकी प्रभारी आईडीपीएस थाना ऋषिकेश बनाए गए हैं. इसी तरह चौकी बाजार विकासनगर में तैनात उप निरीक्षक नागरिक पुलिस मयंक त्यागी अब थाना क्लेमेनटाउन ट्रांसफर कर दिए गए हैं. रानीपोखरी थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक ज्योति आज से थाना रायवाला में ड्यूटी करेंगी।
