राजधानी देहरादून के 19 वर्षीय खुड़बुड़ा निवासी प्रणव की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक प्रणव के परिजनों ने जहां इसको हत्या का मामला बताया है और पुलिस पर इस मामले पर लीपापोती करने का आरोप लगाया है साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की उचित जांच की गुहार लगाई है वही दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
बता दे कि बीती 3 जनवरी को मृतक प्रणव रात्रि लगभग 8 बजे अपनी महिला मित्र से मिलने उसके घर शिमला बायपास गया था, काफी समय बीतने के बाद भी प्रणव घर नही लौटा जिसपर उसके परिजन चिंतित हो गए तभी देर रात्रि परिजनों को सूचना मिली कि प्रणव छत से गिर गया है और उसे नजदीक के इंद्रेश अस्पताल लेकर गए है। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्रणव को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सुबह इसकी सूचना थाना पटेलनगर को दी और मृतक प्रणव की मित्र रिया कैंतुरा और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि थाना प्रभारी ने इस मामले पर लीपापोती की ओर उनकी रिपोर्ट तक दर्ज करने से मना कर दिया। चूंकि मृतक वाल्मीकि समाज से ताल्लुक रखता था इसी पर वाल्मीकि समाज आक्रोशित हो गया और उन्होंने न्याय की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर कैंडिल मार्च भी निकाला। मृतक के परिजन इस मामले को लेकर आई जी गढ़वाल राजीव स्वरूप से मिले और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया जिस पर आई जी गढ़वाल ने इस मामले की जांच सीओ प्रेमनगर को सौंप दी है। इधर पुलिस से मामले को महज एक दुर्घटना मान रही है और जांच की बात कहकर इसपर कुछ भी कहने से बच रही है वही परिजनों का कहना है कि प्रणव काफी होनहार था और वीडियो एडिटिंग का काम करता था।
